फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला एनसीसी कैडेट्स को दी सुरक्षा किट

विज्ञापन
अभयानंद शिक्षण संस्थान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में रेडक्रास सोसायटी की ओर से महिला एनस - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
महिला एनसीसी कैडेट्स को दी सुरक्षा किट
विज्ञापन

भलुअनी। शिवधरिया स्थित अभयानंद शिक्षण संस्थान में बुधवार को नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। रेडक्रास सोसायटी की ओर से महिला एनसीसी कैडेटों सहित छात्राओं को विधायक ने सुरक्षा किट दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक और कुलमुख्य रमेश चंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में रहने वाला हर एक सिपाही सेवाभाव की राजनीति करता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सड़कों की हालत बेहतर बनाने के क्रम में बेलडॉड़-कठिनइया मार्ग के लिए 48 करोड़ के बजट को मंजूरी मिली है। सभी सड़कों को चुस्त-दुरुस्त कराया जाएगा। कहा कि सरकार बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य और विकास के लिए कटिबद्ध है। कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख छठ्ठू यादव, गिरेंद्र प्रताप यादव, प्रबंधक सतीश सिंह, गोविंद यादव, अखिलेंद्र शाही, डॉ. जितेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह आदि ने संबोधित किया। इस दौरान संजय बर्नवाल, अजीत जायसवाल, मुरारी अग्रवाल, नितीश पाठक, माधव प्रसाद सिंह, रवींद्र रावत, राजू मिश्र, नवनीत पाठक, दिनेश गुप्त, राजेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें