फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फसलों को कीटों से बचाने के बताए टिप्स

Thu, 18 Dec 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कपरवार। स्थानीय गांव स्थित रामलीला मैदान में बुधवार को दो दिवसीय किसान संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। इसमें विशेषज्ञों की ओर से किसानों को उन्नत खेती और फसलों में लगने वाले कीड़े-मकोड़ों से बचाव के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में दलहन विकास योजनांतर्गत दो दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि देवेश चंद्र सिंह ने किया। इसमें कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से रासायनिक खादों का प्रयोग न करने पर जोर देते हुए अरहर, सरसों आदि तिलहन और दलहन की फसलों में लगने वाले लाही आदि कीटाणुओं और जीवाणुओं से बचाव के बारे में बताया।
वहीं मिट्टी के साथ डाई खाद का प्रयोग करने की सलाह दी। विशेषज्ञों ने किसानों से ऑनलाइन पंजीकरण कराने और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अजय सिंह, अखिलेश सिंह, प्रहलाद गुप्त, लालचंद्र, अनिरूद्ध तिवारी, सुधाकर चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें