फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लकड़ी लूटकांड का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। सल्लहपुर गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली से लकड़ी लूटने के मामले का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर लूटी गई 28 क्विंटल लकड़ी भी बरामद कर ली गई। तीन अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर निवासी प्लाई व्यवसायी विमल अग्रवाल की खरीदी गई 56 क्विंटल यूकेलिप्टस की लकड़ी 18 जुलाई की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से गोपालगंज जिले के विजयीपुर स्थित गोदाम ले जाई जा रही थी। सल्लहपुर गांव के पास बिहार सीमा पर बाइक सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोककर चालक से मारपीट की और लकड़ी लूट ली थी।
व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने सल्लहपुर निवासी संजय यादव, शिव यादव, विकास यादव तथा फतेहपुर निवासी श्रीराम यादव पर लूट और मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने सल्लहपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज के बगीचे से आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर सल्लहपुर मंदिर के पास छिपाकर रखी गई 166 बोटा यूकेलिप्टस की लकड़ी बरामद की गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई लकड़ी बरामद कर ली गई है। फरार तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें