फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईबी ने छापेमारी कर दो टिकट दलालों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार दो टिकट दलालों के साथ सीआईबी और आरपीएफ टीम - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

कुशीनगर और महराजगंज से सीआईबी ने पकड़े टिकट दलाल
भटनी की टीम ने की छापेमारी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। कुशीनगर और महराजगंज में फर्जी आईडी पर टिकट बनाने वाले दो दलालों को शुक्रवार की रात सीआईबी भटनी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने पकड़ लिया। उनके पास से टीम ने कई कंफर्म टिकट बरामद किए। दोनों के खिलाफ संबंधित आरपीएफ थानों में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में पकड़े गए कुल टिकटों की कीमत 60 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन

सीआईबी और आरपीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुशीनगर के खुटहां बाजार में आई मित्र नेत्र निदान व जनसेवा केंद्र और महाराजगंज के शिकारपुर चौराहे पर स्थित मां वैष्णव टूर एंड ट्रेवेल्स में फर्जी आईडी पर टिकट बनाने वाले दलाल सक्रिय हैं। टीम ने दोनों दुकानों पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान दोनों ही दुकानों से बड़ी संख्या में अग्रिम यात्रा वाले ई-टिकट बरामद हुए। इसकी कुल कीमत 60 हजार रुपये के आसपास बताई जा रही है। टीम ने कुशीनगर से सेतुभान चौरसिया व महराजगंज नाथूराम गोंड को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ संबंधित आरपीएफ थानों में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। टीम ने दोनों दुकानों से लैपटॉप, मोबाइल और अन्य समान जब्त किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, संजय राय, दिलीप सिंह आदि रहे। सीआईबी भटनी प्रभारी संजय राय ने बताया कि छठ पर्व के बाद लोग मुंबई, दिल्ली लौट रहे हैं। ऐसे में टिकट दलाल लोगों से अधिक रकम लेकर टिकट बना रहे है। जांच में कुशीनगर और महाराजगंज से दो लोगों को पकड़ा गया है। आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें