फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीड़िता के पैसे से फ्लाइट से मुंबई जाने वाले दरोगा का कटा ‘टिकट’

विज्ञापन
फ्लाइट का टिकट बना मुंबई जाने वाले मामले में निलंबित एसआई लक्ष्मी नारायण
विज्ञापन
पीड़िता के पैसे से फ्लाइट से मुंबई जाने वाले दरोगा का कटा ‘टिकट’
विज्ञापन

.
- एसपी ने अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर सीओ से जांच कराई फिर किया सस्पेंड
- दोनों सिपाहियों पर कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने कहा- सीएम से करूंगी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। नाबालिग बेटी की मुंबई से बरामदगी के लिए उसकी मां से फ्लाइट का टिकट बनवाने वाले दरोगा को शुक्रवार को एसपी ने निलंबित कर दिया। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर एसपी ने सीओ से मामले की जांच कराई। जांच में मामला सत्य पाए जाने पर उन्होंने यह कार्रवाई की। वहीं दरोगा के साथ मुंबई गए दो कांस्टेबलों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। सिपाहियों पर कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने सीएम से शिकायत की बात कही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को दो सप्ताह पूर्व एक युवक भगा ले गया। मां ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने जांच शुरू की। इसमें किशोरी की लोकेशन मुंबई में मिली। इस पर दरोगा लक्ष्मी नारायण ने किशोरी की मां कहा कि बेटी को बरामद करने के लिए मुंबई जाना होगा। इसके लिए उन्होंने तीन लोगों का मुंबई का हवाई जहाज का टिकट कटाने को कहा। महिला का कहना है कि दरोगा ने कहा था कि जितनी जल्दी मुंबई जाएंगे उतनी जल्दी बेटी को बरामद कर लेंगे। अन्यथा बेटी अपनी लोकेशन बदल भी सकती है। उन्होंने वापसी के लिए ट्रेन का टिकट और रास्ता खर्च के लिए छह हजार रुपए महिला से ले लिए। महिला ने खेत गिरवी रख कर 35 हजार रुपये की व्यवस्था की।
विज्ञापन

इसके बाद 17 जून को दरोगा लक्ष्मी नारायण, महिला कांस्टेबल वंदना यादव व सिपाही रुपेश यादव के साथ ट्रेन से महिला के खर्चे पर लखनऊ गए। इसके बाद लखनऊ से 18 जून को फ्लाइट से मुंबई पहुंचे। 19 को को महिला के भेजे पैसे से ट्रेन का वापसी का टिकट कराया और 21 जून को देवरिया लौटे। हालांकि वह लड़की किशोरी का मेडिकल कराने व कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद मां को सौंप दिया। दो -तीन दिन बाद किशोरी फिर गायब हो गई। अब महिला फिर बेटी की खोज के लिए थाने का चक्कर लगा रही है।
इधर, थक हार कर उसने सारी आपबीती उच्चाधिकारियों को सुनाई। उसने बेटी को बरामद करते हुए हवाई जहाज का टिकट बनवाने वालl पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग की। इस खबर को अमर उजाला ने 26 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस खबर का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने इसकी जांच सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी से कराई। 25 जुलाई को सीओ सदर बघौचघाट थाने पहुंचे और पीड़िता को बुलाकर बयान लिया। दरोगा से भी बात की। जांच में आरोप सही पाए गए। सीओ ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी। इसके आधार पर पुलिस अधीक्षक ने दरोगा लक्ष्मी नारायण पांडेय को निलंबित कर दिया। वहीं दोनों सिपाहियों को भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं करने की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं, पीड़िता का कहना है कि इस मामले में सिर्फ दरोगा को सस्पेंड करना गलत है। दोनों सिपाही भी इसमें शामिल थे। उन्हेें क्यों छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि सिपाहियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सीएम से इसकी शिकायत करूंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें