फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मृतक के पिता ने एसपी से मिलकर विवेचक बदलवाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिता ने खुलासे के दिन मामले में लीपापोती करने का लगाया था आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के चक हिछौरा में हुई आकिब की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस की भूमिका संदिग्ध होने पर मृतक के पिता शमीम अहमद ने पुुलिस अधीक्षक से विवेचक बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बेटे की हत्या एक व्यक्ति द्वारा नहीं की जा सकती। पुलिस ने जबरियन उनके मृतक बेटे पर प्रेम प्रसंग का मनगढ़ंत बयान हत्यारे से दिलवाया है। इससे वे संतुष्ट नहीं है। इस मामले में विवेचक बदलकर पूरे प्रकरण की जांच होगी तो अन्य अपराधियों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

मृतक के पिता घटना के खुलासे के दिन से ही हत्याकांड में लीपापोती करने का आरोप लगा रहे है। उनका कहना है कि जिस तरह से उनके बेटे की हत्या की गई है वह अकेले नहीं हो सकता। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अकेले कोई एक बकरे को हलाल नहीं कर सकता तो हत्यारोपी अनस ने अकेले कैसे आकिब को मार सकता है। उसने एसपी से इस मामले में विवेचक बदलने की मांग की, ताकि हत्याकांड की जांच न प्रभावित हो। इस संबंध में एसपी संकल्प शर्मा ने भरोसा दिलाया कि हत्याकांड की जांच प्रभावित नहीं होगी, उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें