फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख वाणिज्य प्रबंधक के सचिव ने की स्टेशन व ट्रेनों की जांच

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन की जांच करते मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के सचिव - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
प्रमुख वाणिज्य प्रबंधक के सचिव ने की स्टेशन व ट्रेनों की जांच
विज्ञापन

आरक्षित यात्री ही कर सकेंगे स्टेशन में प्रवेश, भटनी मऊ प्रखंड पर चला टिकट जांच अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख वाणिज्य प्रबंधक के सचिव पवन कुमार मिश्र के नेतृत्व में मंगलवार को रेलवे स्टेशन और ट्रेनों की जांच की गई। जांच के दौरान करीब दो दर्जन यात्री बिना टिकट मिले। उनसे जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे प्रमुख वाणिज्य प्रबंधक के सचिव पवन कुमार मिश्र के नेतृत्व में मुख्यालय की टिकट जांच टीम 5008 कृषक एक्सप्रेस से चेकिंग कराते हुए सलेमपुर स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर भी टिकट जांच की गई। सचिव ने स्टेशन एवं आरक्षण कार्यालय का भी निरीक्षण किया। कोविड प्रोटोकाल का पालन करने एवं यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा मास्क लगाकर आरक्षण कराने की हिदायत दी गई। सचिव ने स्टेशन टिकट जांच स्टाफ को केवल आरक्षित यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान 25 बिना टिकट यात्रियों से करीब 20 हजार जुर्माना वसूला गया। टिकट जांच दल सलेमपुर रेलवे स्टेशन से 4005 लिच्छवी स्पेशल एक्सप्रेस में जांच करते हुए मऊ के लिए प्रस्थान कर गया। टिकट जांच एवं स्टेशन निरीक्षण के दौरान मनोज श्रीवास्तव सीटीटीआई, वाणिज्य अधीक्षक पंकज कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक दीपक चौबे, स्टेशन अधीक्षक अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें