फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम फेंककर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कुकुरघाटी चौराहे पर देसी बम फेंककर महेंद्र यादव की हत्या करने के एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अभी भी नामजद दो आरोपी सहित पांच लोग फरार हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश देने का दावा कर रही है।
विज्ञापन



खामपार थानाक्षेत्र के कुकुरघाटी चौराहे पर दो दिन पहले महेंद्र यादव की बम फेंककर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में जमीनी रंजिश और चुनावी दावत उभरकर सामने आई। हत्या के बाद मृतक की पत्नी तारा देवी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

मुखबिर की सूचना पर खामपार पुलिस ने भटनी- भिंगारी मार्ग के केरवनिया पुल के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान रामबड़ाई पुत्र भृगुराशन निवासी ग्राम कुकुरघाटी के रुप में हुई।
विज्ञापन


 पुलिस का कहना है कि  पकड़ा गया आरोपी बाहर भागने की फिराक में था। थानाध्यक्ष राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक अभियुक्त रामबड़ाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें