फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के पटना में छत से सगी बहनों को युवक ने फेंका, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के पटना में छत से सगी बहनों को युवक ने फेंका, एक की मौत
विज्ञापन

पथरदेवा। बघौचघाट थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा बाजार निवासी नंदलाल गुप्ता की बेटी शालू की मौत से गांव के लोग काफी मर्माहत है। उनके परिवार के साथ बिहार के पटना में हुई घटना की चर्चा रविवार को भी गांव में होती रही। जबकि लोगों ने मंदिरों में पूजा पाठ कर दूसरी बेटी के स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन

बिशुनपुरा बाजार निवासी नंदलाल गुप्ता परिवार सहित पटना में रहते हैं। फल की दुकान लगा कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। दो दिन उनकी बेटी सलोनी (13), शालू (10) को एक युवक ने छत से फेंक दिया। शालू गुप्ता की मौत हो गई। सलोनी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन सलोनी को पटना में ही अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव के अशोक गुप्ता ने बताया कि दोनों बेटियों को युवक ने छत से फेंक दिया। बिशनपुरा बाजार निवासी रामायण गुप्ता ने बताया की घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग पटना गए हैं। इस घटना से बिशनपुरा बाजार के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें