एकौना। क्षेत्र के पचलड़ी चौराहे पर नवमी मेले के दौरान बाइक से ठोकर लगने के विवाद में युवकों ने आपस में मारपीट कर लिया। दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाजा निजी अस्पताल में कराया गया।
जानकारी के अनुसार, पचलड़ी चौराहे पर नवमी की रात करीब आठ बजे मेले में भीड़ हो गई थी। मेला देखने आए ईश्वरपुरा के युवकों से पचलड़ी के एक शख्स की बाइक से धक्का लग गया। इस बात पर कहासुनी के बाद दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। मेले में मारपीट से अफरातफरी मच गई। मारपीट में ईश्वरपुरा निवासी कपिल पासवान (18) और चंदन पासवान (15) का सिर फट गया। दूसरे पक्ष के पचलड़ी निवासी बिट्टू यादव (25) भी घायल हो गए। घायलों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी है। संवाद