एक दिन के प्राचार्य का दायित्व निभातीं जिया परवीन,
देवरिया। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रामपुर कारखाना में प्रशिक्षु जिया परवीन को एक दिन के लिए प्राचार्य बनाया गया। इस पहल के तहत उन्हें संस्थान की शैक्षिक और प्रशासनिक गतिविधियों को समझने का अवसर मिला।
डायट प्राचार्य डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को समान अवसर और उचित मार्गदर्शन देकर उनकी नेतृत्व क्षमता विकसित की जा सकती है। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर और अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता इंद्रजीत कुमार, मुकेश कुमार, कुलदीप नारायण सिंह, अखिलेश कुमार राय, अनिल कुमार तिवारी, गोविंद गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।