बरहज। नगर के जयनगर वार्ड निवासी कटेश्वर प्रसाद पुत्र महावीर ने पुलिस अधीक्षक डॉ. संकल्प शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर आपातकाल के दौरान दर्ज मुकदमे का ब्योरा मांगा था। जिसके रिपोर्ट में 1975-77 तक का अपराध रजिस्टर नहीं मिलना बताया जा रहा है। मामला प्रकाश में आने पर थाने में खलबली है।
एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में जयनगर निवासी कटेश्वर प्रसाद ने कहा है कि 25 मार्च 1975 से 21 मार्च 1977 तक आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए हुए आंदोलन में शामिल था। जिसमें थाने में नगर के आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मीसा के तहत केस दर्ज किया गया था। जिसकी जमानत उच्च न्यायालय से हई थी। उनका कहना है कि अन्य लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को पेंशन दिया जा रहा है। लेकिन हम वंचित हैं। बताया जा रहा है कि मिले प्रार्थना पत्र पर एसपी ने 1975-77 तक का अपराध रजिस्टर तलब किया था। पुलिस की ओर से भेजे गए रिपोर्ट में रजिस्टर के गायब होने की बात सामने आई है। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि बाहर हूं। मामला संज्ञान में नहीं है।