फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हत्या की कोशिश के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार

Sun, 14 Jun 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर। स्थानीय पुलिस ने हत्या की कोशिश के मामले में तीन वांछित राहुल यादव (28), राम ध्यान यादव (23), जयहिंद यादव (33) निवासी गायघाट टोला रामपुर थाना मदनपुर को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में गायघाट टोला रामपुर निवासी राधेश्याम यादव ने बताया कि विवाद खेत की मेड़ काटने को लेकर शुरू हुआ था। बताया कि 11 जून को जब वह खेत में मेड़ बांध रहा था, तभी आरोपी राहुल यादव ने गाली-गलौज करते हुए विरोध किया। विवाद के बाद उसी शाम आरोपी अपने अन्य साथियों को लेकर राधेश्याम के घर पहुंच गए। वहां आरोपियों ने वादी और उनके परिजनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इस हमले में राधेश्याम के नाती के सिर पर गंभीर चोटे आईं। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मदनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें