रुद्रपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रपुर थाना पुलिस ने हत्या के एक मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना रुद्रपुर क्षेत्र के बेलकुण्डा गांव निवासी महेंद्र सिंह, अंजू देवी तथा सूरज सिंह तीनों 2023 से हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने इन तीनों को मंगलवार को बेलकुण्डा गांव से गिरफ्तार किया।