फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन शातिरों पर लगा गुंडा एक्ट

Tue, 05 Aug 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। एसपी विक्रांत वीर के निर्देशन में पुलिस ने मंगलवार को तीन शातिरों पर उत्तर प्रदेश गुंडा की कार्रवाई की है। इन पर हत्या की कोशिश, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट, आबकारी और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
जानकारी के अनुसार, एकौना थाना क्षेत्र के सोनू, बघौचघाट क्षेत्र के रंजय गुप्ता और गौरीबाजार क्षेत्र के सुदर्शन गौड़ उर्फ सोनू पर गुंडा एक्ट लगाया गया है। तीनों पर संगीन धाराओं में दर्ज केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

सोनू पर दो, रंजय गुप्ता पर छह और सुदर्शन गोंड पर सात आपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें 147, 323, 504, 506, 325, 392 भादवि, 3/25 आर्म्स एक्ट, 60 आबकारी अधिनियम और गैंगेस्टर एक्ट जैसी धाराएं शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि इनके खिलाफ पूर्व में भी कई बार कार्रवाई हो चुकी है, मगर अपराध की प्रवृत्ति समाप्त नहीं हुई। एसपी विक्रांत वीर ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें