फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरी की वारदात के पर्दाफाश के लिए तीन टीमें गठित

Wed, 04 Nov 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के ईशारू गांव में घर से 25 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी चोरी होने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। चोरों तक पहुंचने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ सर्विलांस की मदद ली जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से फिंगर प्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

गांव निवासी सूर्य प्रकाश द्विवेदी का परिवार शनिवार की रात बीमार पिता की देखभाल के लिए घर के दूसरे हिस्से में सो रहा था। इसी दौरान चोर पीछे से आए और कमरे की लोहे की ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गए। अलमारी और बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर भाग गए। सुबह सामान बिखरा देखकर परिजन को चोरी की जानकारी हुई।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आसपास के रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी चल रही है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। सीओ बरहज रंजना सचान ने बताया कि तीन टीमें जांच में लगी हैं। जल्द ही चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें