फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक निलंबित

Mon, 14 Dec 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल से गैरहाजिर तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। उन पर बिना बताए स्कूल से नदारद रहने और विलंब से पहुंचने का आरोप है। इसके साथ ही नामांकन के सापेेक्ष उपस्थित बच्चों की संख्या भी बेहद कम मिली।बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने सोमवार को बताया कि 11 दिसंबर को सदर ब्लॉक के देवीपुर स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल की जांच कराई गई, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज मौर्य की जांच में प्रधानाध्यापक चंदा देवी और सहायक अध्यापक शाहीन अनुपस्थित मिली। जबकि सहायक अध्यापक उपमा मिश्र 10.15 बजे पहुंची। इसके साथ ही 112 छात्रों के सापेक्ष 62 विद्यार्थी              उपस्थित मिले। बीएसए ने बताया कि इन शिक्षकों के दायित्व निर्वहन में लापरवाही से पठन पाठन बाधित हुआ है। नामांकन के बाद भी छात्र विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। इसके चलते बच्चों के मौलिक अधिकार के हनन की पुष्टि होती है। प्रधानाध्यापक चंदा देवी को भुजौली कॉलोनी प्राथमिक स्कूल, सहायक अध्यापक शाहीन को डुमरिया लाला जबकि उपमा मिश्र को देवपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें