फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़कनंे बढ़ी, परिणाम आज घोषित होंगे

Sat, 12 Dec 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्राम प्रधान और सदस्य पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आने में चंद घंटे शेष हैं। ऐसे में प्रत्याशी अपनी जीत के लिए कोई भी टोटका आजमाने में कसर नहीं छोड़ना चाहते। शनिवार को ज्यादातर प्रत्याशियों ने धार्मिक स्थलों पर हाजिरी दी। इसके साथ ही अपने एजेंट को मतगणना के दौरान खास चौकसी बरतने की निर्देश दिया है, उधर प्रशासनिक अधिकारियों ने मतगणना स्थलों पर तैयारियों को आखिरी रुप दिया। काउंटिंग के दौरान मतगणना  स्थलों के आस-पास सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।जिले के 1190 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद के लिए 7874 उम्मीदवारों के बीच मतदान हुआ है। भागलपुर में एक ग्राम पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। 13 दिसंबर को विकास खंड मुख्यालय स्थित जूनियर हाईस्कूल और इंटर कॉलेज में सुबह सात बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। अधिकांश ग्राम प्रधानों के किस्मत का फैसला दोपहर तक हो जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी बीबी सिंह ने शनिवार को सभी विकास खंडों  में मतगणना सामग्री को भिजवाया। उधर, चुनाव अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा ब्लॉक के ओवर आल प्रभारियों ने मतगणना की तैयारियों का       जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें