ये छात्राएं 21 से 27 सितंबर तक आगरा में उत्तर प्रदेश की टीम के साथ अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी। राज्य स्तरीय ओपेन फुटबाॅल प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर में खेल का प्रदर्शन हुआ। इसमें चयन समिति ने अंडर 16 वर्ग के लिए विद्यालय की 10वीं की छात्रा पिपरा भुल्ली बरहज निवासी दिशा मिश्र, हरैया निवासी कृष्टि प्रजापति तथा नौवीं की छात्रा टीचर्स काॅलोनी की मान्या का राज्य स्तरीय टीम के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन
चयन होने पर विनोद कुमार मिश्र ने छात्राओं के साथ कोच सन्नी प्रताप सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया।