फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक पार करते समय तीन छात्रों की जान गई

Mon, 16 Nov 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते छपरा-मथुरा एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन छात्रों की मौत हो गई। यह घटना गोरखपुर-छपरा रेलखंड के बनकटा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह करीब 6:30 बजे हुई। तीनों छात्र ट्रैक पार कर प्लेटफार्म नंबर एक सिवान-गोरखपुर सवारी गाड़ी पकड़ने के लिए जा रहे थे। तीनों छात्र बचपन के दोस्त थे। बनकटा, दास नरहिया के राकेश (20), जगदीशपुर निवासी पवन पाल (20), खामपार के परसिया छितनी सिंह के जिरवनिया टोला निवासी संजीव कुशवाहा (19) सुबह छह बजे सीवान-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए बनकटा स्टेशन पर पहुंचे थे। तीनों प्लेटफार्म नंबर दो की तरफ से ट्रेन पकड़ने की तैयारी में थे। घना कोहरा होने की वजह से ज्यादा दूर तक दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह 6.25 बजे सिवान-पैसेंजर ट्रेन गोरखपुर जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। तीनों प्लेटफार्म नंबर दो से रेल लाइन पार करते हुए पैसेंजर ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। उसी समय डाउन रेल लाइन से दिल्ली-नाहरलागुन एक्सप्रेस और अप लाइन से छपरा-मथुरा एक्सप्रेस आ रही थी। तीनों छात्र छपरा-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। इंजन से टकराने के बाद वे पैसेंजर ट्रेन के पास जा गिरे। मौके पर उनकी मौत हो गई।दुर्घटना की सूचना के बाद बनकटा पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर शव को कब्जे में ले लिया। जीआरपी ने भटनी-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस से तीनों छात्रों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। स्टेशन मास्टर ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। हादसे की जानकारी होने पर तीनों छात्रों के परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें