फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीएसए ने तीन स्कूलों का किया निरीक्षण

Tue, 07 Jul 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने सोमवार को विकास खण्ड देवरिया सदर के तीन परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में कहीं भारी लापरवाही सामने आई तो कहीं का शैक्षणिक माहौल बेहद उत्कृष्ट पाया गया। कम्पोजिट विद्यालय कुर्थिया बढ़या के निरीक्षण में 63 नामांकित बच्चों में से मात्र 3 बच्चे उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक ने बताया कि ऑनलाइन हाजिरी के बाद सभी बच्चे चले गए। बीएसए ने शिक्षकों में आत्मीयता की कमी और लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाते हुए दैनिक उपस्थिति रिपोर्ट बीईओ को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्कूल में निपुण तालिका गायब थी, शिक्षक डायरी अधूरी थी और आधारशीला पुस्तक का अध्ययन नहीं किया जा रहा था। इसके अलावा, विद्यालय की चहारदीवारी टूटी मिली और दिव्यांग शौचालय भी नहीं पाया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय पचौहा के निरीक्षण में विद्यालय का मुख्य भवन जर्जर व निष्प्रयोज्य घोषित पाया गया। बरसात को देखते हुए बीएसए ने बच्चों की पढ़ाई वैकल्पिक स्थान पर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही विद्यालय परिसर में बिजली का ट्रांसफार्मर और दौड़ते खुले तार मिलने पर गहरी चिंता जताते हुए इसे हटाने के लिए बिजल निगम को पत्र जारी करने करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें