फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने आठ दुकानों की जांच कर लिए तीन नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने आठ दुकानों की जांच कर लिए तीन नमूने
विज्ञापन

देवरिया। नवरात्र व दशहरा त्योहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कमर कस ली है। शुक्रवार को टीम ने आठ दुकानों पर छापा मारकर जांच की। इस दौरान तीन नमूने लिए गए जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र के नेतृत्व में टीम साकेत नगर चौराहे पर पहुंची जहां टीम दो दुकानों की जांच की और रामदाना के लड्डू व फलहारी नमकीन के नमूने लिए। इसी क्रम में नगर के रामनाथ देवरिया स्थित एक दुकान से टीम ने नमकीन के नमूने लिए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन कुमार श्रीवास्तव, मनीष मल्ल, अजीत कुमार त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें