जहर देकर युवती की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को जहर देकर मार डालने के आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी भाटपाररानी थाना के ग्राम लाखोपार निवासी तवारफ पुत्र खुर्शीद बताया जा रहा है।
युवती की मौत 2 अक्टूबर को रात्रि में उसके घर पर ही संदिग्ध परिस्थिति में हो गई थी। युवती के भाई की सूचना पर पुलिस ने 3 अक्टूबर को सुबह गांव पहुंच कर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवती की मां ने लाखोपार के युवक तवारफ पर जहर देकर हत्या की नामजद तहरीर पुलिस को दी थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामप्रवेश राम ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।