भटनी। क्षेत्र के नोनापार के खौरा टोले पर शुक्रवार की देर रात चूल्हे की चिंगारी से तीन रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इसमें 50 हजार नकदी समेत पांच लाख के समान जल गए। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को स्थिति का जायजा लिया।
नोनापार के खौरा टोला निवासी हरेंद्र राजभर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। पक्का मकान नही होने से पूरा परिवार झोपड़ी में ही रहता था। हरेंद्र की स्थिति देख शुभ चिंतकों व रिश्तेदारों ने सहयोग उनका पासपोर्ट बनवाया, ताकि वह कर विदेश जाकर परिवार की स्थिति सुधार सके ।इसके लिए वह 50 हजार रुपये की व्यवस्था भी कर ली थी। इसी बीच शुक्रवार को भोजन के उपरांत हरेंद्र पूरे परिवार के साथ सो रहे थे तभी उनकी झोपड़ियों में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। विधायक सुरेंद्र चौरसिया, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सिंह व ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे राजस्व विभाग की टीम ने स्थिति का जायजा लिया। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि जांच में चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की बात सामने आई है।