चौराहे पर घेराव करते स्थानीय लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब आधा घंटा तक हुए बवाल से मोहल्ले में खलबली मच गई। मारपीट में एक पक्ष से दिनेश गुप्त, दीनबंधु मद्धेशिया (60) और उनके पुत्र राजेश मद्धेशिया (38) घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर वार्ड में तनाव हो गया। लोग घायलों के साथ मुख्य चौक चौराहे पर मनबढ़ों के खिलाफ धरने पर बैठ गए।
मौके पर एसडीएम अंगद यादव, सीओ आदित्य कुमार गौतम, इंस्पेक्टर भलुअनी अर्चना सिंह, बरहज राहुल सिंह और सुरौली पुलिस पहुंच गई। अधिकारियों द्वारा कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। मामले में पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आ रही है।
एसडीएम बरहज अंगद यादव ने बताया कि एक पक्ष द्वारा जमीन पर जाली लगाने को लेकर विवाद हुआ है। जांच कराया जा रहा है।