फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार दिन में सांड के हमले में तीन लोग घायल

Wed, 25 Nov 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। नगर पंचायत के वीर अब्दुल हमीद नगर उर्फ दुबे टोला में छुट्टा सांड का आतंक है। चार दिन के भीतर सांड के हमले में तीन लोग घायल हो चुके हैं। आए दिन हो रहे हमलों से कस्बे वासियों में दहशत है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले खेत की ओर गए दुबे टोला निवासी गोपी चंद यादव पर सांड ने हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और सांड को खदेड़ा। इसके अगले दिन ही सांड ने दुबे टोला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक फारुख अहमद को दौड़ा लिया। जान बचाकर भागते समय वह जमीन पर गिरकर चोटिल हो गए। फारुख अहमद बताते हैं कि सांड उन्हें तीन-चार बार दौड़ा चुका है। इससे उन्हें घर से बाहर निकलने पर डर लगता है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा ने बताया कि पशुपालन विभाग की मदद से सांड को पकड़वाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें