गौरी बाजार। बैतालपुर डिपो के पास रात में सोपरी निवासी पप्पू यादव की गोली मारकर हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त पंचम समेत तीन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर हैं। वहीं मंगलवार की रात में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें बुधवार को जेल भेजा गया।
ग्राम सोपरी खुर्द निवासी पप्पू यादव पुत्र धारी यादव को रविवार की देर रात उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह एक रेस्टोरेंट पर भोजन करने जा रहा था। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने रात में ही उसके मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया था। मृतक के पिता की तहरीर धारा 103(1),61(2) के तहत 6 नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया।
आरोपियों को गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगायी गई है। एसओ डा.महेंद्र कुमार ने बताया कि आनंद कुमार उर्फ कुमकुम पुत्र सुधीर प्रसाद व रामसकल यादव पुत्र रामबेलास यादव निवासी सोपरी बुजुर्ग को देवरिया चीनी मिल आवसीय खण्डहर के परिसर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पंचम समेत तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया गया है।