बरहज/कपरवार। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में बुधवार की शाम नल की टोटी तोड़ने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने अधेड़ महिला विद्यावती देवी (55) पत्नी कृष्ण पटेल समेत उनकी पोती और पोता की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। मारपीट में विद्यावती देवी का सिर फट गया और बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है। तीनों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया।
लक्ष्मीपुर निवासी विद्यावती देवी पत्नी कृष्ण पटेल के घर के बाहर जल निगम का नल लगा है। आरोप है कि बुधवार शाम करीब 5:30 बजे पड़ोसियों ने नल की टोटी तोड़ दिया। विरोध करने पर पड़ोसियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। मारपीट में विद्यावती देवी के अलावा उनकी 20 वर्षीय पोती लाली पुत्री राजेश यादव और 14 वर्षीय पोती जूली घायल हो गईं। विद्यावती देवी की हालत गंभीर बताया जा रहा है। लोगों के अनुसार उनका पुत्र राजेश पटेल गुजरात में निजी कंपनी में काम करता है जबकि पति काफी समय से बीमार चल रहे हैं। उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण दूबे ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।