सलेमपुर। नदावर पुल के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटा समेत तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। बताया जा रहा है कि खुखुन्दू क्षेत्र के मुसैला बुजुर्ग गांव निवासी चंदन यादव (22) पुत्र अंबिका यादव अपनी मां रिंकू देवी के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान भाटपार रानी क्षेत्र के पकड़ भिंडा गांव निवासी विशाल (23) पुत्र नंदजी की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।