पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर बिंदगढ़वा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
कोइलगढ़हा के बिचला टोला निवासी आकाश निषाद (19) रुद्रपुर क्षेत्र के बैरिया चौराहे की ओर जा रहे थे। वहीं कालाबन निवासी अवधेश यादव (57) पत्नी सिरजौल के साथ इलाज कराने तिवई जा रहे थे। बिंदगढ़वा के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। सीओ रंजना सचान ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद