गौरी बाजार। गोरखपुर जिले के एम्स थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुए लूटकांड के मामले में देवरिया जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने तीन युवकों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा है। गोरखपुर पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई है। चर्चा है कि इनके घर से चोरी के सामान भी बरामद हुए हैं। बृहस्पतिवार की आधी रात में हुई कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया।
गोरखपुर एसओजी एवं एम्स थाना पुलिस गौरी बाजार पुलिस के साथ बृहस्पतिवार की देर रात गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सिरजम पहुंची। यहां से दो युवकों को पूछताछ के लिए घर से उठा ले गई। इसके बाद सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से भी एक युवक को उठाया गया। एम्स थाना क्षेत्र के मौर्या टोला निवासी लेखपाल बालेंद्र सिंह के घर में सोमवार की शाम घुसकर बाइक सवार बदमाशों नेकैश व आभूषण सहित करीब 80 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे।