जिले में तीन लोग संक्रमित मिले
देवरिया। बुधवार को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में संक्रमितों की संख्या 6674 हो गई है। अब तक 92 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 110 हैं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि संजाव, कहाव, न्यूकालोनी के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।