फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अवैध खनन में तीन लोगों पर लगा जुर्माना

Sat, 22 Aug 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भाटपार रानी तहसील के लाखोपार गांव में मकान से सटकर अवैध खनन करने के मामले में तीन लोगों पर पांच लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से जुर्माना लगाया गया है। जनता दर्शन में शिकायत मिलने के बाद खनन विभाग ने मौके पर जांच की थी। विभाग की रिपोर्ट डीएम मधुसूदन हुल्गी को दी गई। इसके बाद जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

लाखोपार निवासी हृदयानंद यादव ने 25 जुलाई और 20 अगस्त को जनता दर्शन में डीएम मधुसूदन हुल्गी को शिकायत पत्र देकर कहा है कि उनके पटीदार विशुन यादव, मुलायम यादव और राजन यादव ने खाता संख्या 42, रकबा 0.458 हेक्टेयर के आधे भाग में बने मकान से सटकर करीब पांच फुट गहरा गड्ढा खोद दिया है। गड्ढे में पानी भरने से मकान को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई थी।
विज्ञापन

शिकायत के बाद खनन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में अवैध खनन की पुष्टि हुई थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें