देवरिया। गर्मी में नगर क्षेत्र के सभी विद्युत उपकेंद्र पहले से ही अधिक लोड के चलते फाल्ट और फीडर पर लोड बढ़ने पर आपात कटौती करना पड़ता था। नगर के पुरवा, रामलीला मैदान, नाथ नगर और भटवलिया स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति होती है। अधिशासी अभियंता राकेश कुमार वर्मा ने एक बार फिर गर्मी में इन उपकेंद्रों पर लोड बढ़ने से उपभोक्ताओं को दिक्कत होगी। इसके लिए विभाग ने पिछले माह से तैयारी कर रहा है। उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर बढ़ाए जा रहे है। इसके साथ ही फीडरों की मरम्मत कराया गया है। लोड को देखते हुए विभाग ने नगर क्षेत्र में नए उपकेंद्र बनाने की योजना बनाया है। इसके लिए विभाग ने शहर के कतरारी स्थित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र परिसर में 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र बनेगा। इसके साथ ही पिपरपाती और सुविखर में एक-एक विद्युत उपकेंद्र बनेगा। जिससे नगर क्षेत्र में शामिल उपभोक्ताओं को नए उपकेंद्र से आपूर्ति होगी।