फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मध्य प्रदेश से आए तीन मौलवी करिश्मा दिखा लूट ले गए महिलाओं के जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दुबौली गांव में एक पखवाड़ा पहले मध्य प्रदेश से आए तीन मौलवियों ने एक परिवार की महिला को करिश्मा दिखाकर उनके जेवरात लूटकर चंपत हो गए। इसकी जानकारी पुरुष वर्ग को हुई तो वह सोशल मीडिया पर वायरल कर मौलवियों से सतर्क रहने और इन्हें देखने पर सूचना देने की अपील की। शुक्रवार को तीनों मौलवी मरहवां गांव में पकड़ लिए गए। पीड़ित महिला के घरवालों ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पूछताछ कर उनको यह कहकर छोड़ दिया कि कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी राकेश प्रसाद भोजपुरी गायक हैं। 13 जून को दिन में दस बजे तीन मौलवियों की टोली राकेश के घर पहुंची। घर पर मौजूद पत्नी रीता देवी और बहन गुड्डी कुमारी से मौलवियों ने कहा कि बहुत भूख लगी है भोजन कराइए। फिर दोनों को झांसे में लेकर रीता देवी के गले में पहने सोने की चेन को यह कहकर निकलवाया कि इसे हाथ में दीजिए और झुककर आशीर्वाद लीजिए। परिवार की सारी तकलीफें दूर हो जाएंगी। फिर सफेद कपड़े में कुछ जंतर बांधकर थमा दिया।
मोलवियों ने इसके बाद फिर कहा कि आपके घर में और सोने की माला है। उसे भी लाइए और आशीर्वाद ले लिजिए। बहन गुड्डी कुमारी ने जाकर घर में से दूसरा माला भी लेती आई। उसे भी मौलवियों ने आशीर्वाद लेने के बहाने झुकाकर माला झोले में डाल ली, जबकि महिलाओं को बताया कि कपड़े में ही दोनों माला बंधी है। मौलवियों ने बिना किसी को बताए इसको ले जाकर घर के अंदर रख देने और दूसरे दिन फिर इसी समय आने पर खोलने की सलाह दी। जाते हुए वे तीन हजार रुपये भी ले गए।
विज्ञापन

दूसरे दिन जब वह समय पर नहीं पहुंचे, तो रीता देवी ने पति राकेश से पूरी बात बताई और फिर लाकर कपड़ा खोला गया तो उसमें दो-दो जंतर, चावल और कंक्रीट मिला। फिर राकेश ने सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल किया और क्षेत्रीय लोगों से अपील की। तीन मौलवियों से सावधान रहिए और दिखें तो सूचना दीजिए। शुक्रवार को तीनों मौलवी मरहवां गांव में दिख गए। राकेश ने साथियों के साथ मिलकर तीनों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। थाने में पहुंचे मौलवियों से पुलिस पूछताछ कर रही थी। इसी बीच परसिया करकटही के संतोष नगर का संदीप गुप्ता भी पहुंचे और बताया कि कुशीनगर जनपद में मामा के घर की एक महिला को भी बीस दिन पहले मौलवियों ने झांसे में लेकर करिश्मा दिखा जेवरात की ठगी की है।
इसके बाद वह रिश्तेदार कृष्णावती गुप्ता को वीडियो काल कर मौलवियों को दिखाया। कृष्णावती देवी मौलवियों को देखते पहचान गई। उन्होंने मोबाइल पर ही बात कर थाने पहुंचने की बात कही। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि पूछताछ करने के बाद मौलवियों को छोड़ दिया गया।

कुशीनगर की कृष्णावती देवी को भी करिश्मा दिखा लूटे जेवरात

कुशीनगर के थाना चौरा खास के बनकटा बाजार निवासी कृष्णावती देवी ने मायके जाने के लिए सारा जेवरात एक डिब्बे में रखा था। नौ जून को मौलवियों ने उनके गांव पहुंचकर करिश्मा दिखाते हुए पहले कहा कि सारे दुःख, बीमारी और परेशानियां सब पलभर में दूर हो जाएंगी। जेवरात लाइए पूजा कर दें। इसके पहले एक मौलवी ने उनके हाथ में एक ठिकरा दिया और कहा कि दोनों हाथ जोड़कर खोलिए। फिर हाथ खोलते ठिकरा छोहारा बन गया।
इसके बाद कृष्णावती देवी घर में गईं और जेवरात का डिब्बा लाकर मौलवियों को थमा दिया। फिर एक साड़ी मंगाई और आंख बंद कर झुककर आशीर्वाद लेने को कहा। इसके बाद जेवरात झोले में डाल लिए। कृष्णावती देवी से कहा कि इसी साड़ी में सब जेवरात हैं। इसे ले जाकर घर में रख दीजिए और दूसरे दिन खोलिएगा। इसके बारे में घर में भी किसी पुरुष सदस्य से कुछ बताइएगा मत।
हालांकि कृष्णावती देवी को शाम होते ही परेशानी होने लगी। इसके बाद बेटी से साड़ी मंगाकर खोला तो जेवरात गायब थे। शुक्रवार को कुशीनगर से आकर कृष्णावती देवी ने खुखुंदू थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मौलवियों से पूछताछ में कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे उन्हें छोड़ दिया गया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। पता करता हूं क्या मामला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें