खुखुंदू। पड़री झिल्लीपार गांव में बैनामा की जमीन पर कब्जे को लेकर पड़ोसियों ने दो युवतियों समेत तीन की पिटाई कर दी। पुलिस ने आठ आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोप है कि पड़री झिल्लीपार गांव निवासी अनीस राजभर, उसकी बहन पुष्पा और रागिनी को पड़ोसियों ने बृहस्पतिवार को घेरकर पिटाई कर दी।
अनीस ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दीपक कन्नौजिया, गब्बूलाल, सर्वजीत, हिमांशु, प्रियांशु, दिलीप, प्रशांत और जितेंद्र पर प्राथमिकी दर्ज की है।
इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि बैनामा की भूमि पर आरोपी जबरन कब्जा जमा रहे थे। विरोध करने पर गोलबंद होकर भाई और बहन की पिटाई कर दी।