फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कार और बाइक की टक्कर में तीन घायल, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहियवां के करीब राम जानकी मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के मेहियवां के निकट सोमवार को रामजानकी मार्ग पर कार और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जिनमें दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामजानकी मार्ग स्थित मेहियवां गांव के निकट लार की ओर से आ रही कार से तीन अलग-अलग बाइकों की टक्कर हो गई। हुए हादसे में भरौली गांव निवासी अनिल गुप्त पुत्र गोपी (42), करोहिया के सत्यवान मिश्र (55) और गोररवपुर के चौरीचौरा के रोहित मौर्थ (30) घायल हो गए। हादसा देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने घायलों को 108 नंबर सेवा से घायलों को सीएचसी भेजा। कार चालक मौके का फायदा उठाते हुए भाग निकला। इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें