चनुकी। लार-पिंडी मार्ग पर मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे जमसड़ा गांव के पास खड़ी बाइक में एक अनियंत्रित बाइक आकर भिड़ गई। बाइक के साथ खड़े बाइक तीन लोग घायल हो गए। पिंडी निवासी रितेश पाठक किसी काम से जमसड़ा गए थे। गांव के सामने रोड के किनारे वह बाइक लेकर खड़े थे।
इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इस दौरान रितेश पाठक और दूसरी बाइक के चालक रोड पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी लार पहुंचाया गया। डॉक्टर के अनुसार रितेश पाठक के दाहिने पैर व हाथ की दो अंगुली टूट गई है, जबकि अन्य दो लोगों को हल्की चोट आई है। संवाद