भटनी। पिपरा विठ्ठल गांव के पास सोमवार को दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया।
भटनी-भिंगारी मार्ग पर पिपरा विठ्ठल गिरी टोला के सामने दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में चंद्रन कुमार (45) निवासी विजयीपुर, बिहार, ओमप्रकाश (44) निवासी बरैठा, बिहार तथा रियाजुद्दीन (28) निवासी बंगरा बाजार थाना खामपार घायल हो गए।
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्त ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार चल रहा है। संवाद