सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के डुमवलिया गांव निवासी तीन युवक सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही बुलेट बाइक को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
कोतवाली क्षेत्र के डुमवलिया गांव निवासी पुनीत, करन व अनुज कुमार गोंड एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से सलेमपुर आए थे। काम निपटाने के बाद तीनों वापस घर लौट रहे थे।
जमुआ नंबर दो गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक बुलेट को देखकर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार किया। संवाद