फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक की टक्कर में होमगार्ड समेत तीन घायल

Wed, 28 May 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। बालपुर चौराहे पर मंगलवार की शाम को देवरिया-कसया मार्ग को पार करते समय तेज रफ्तार बाइक, टेंपो में पीछे से टक्कर मारने के बाद बाइक से जा भिड़ी। हादसे में होमगार्ड के जवान समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी तरकुलवा भेजवाया। चिकित्सकों ने दो की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लक्ष्मीपुर गांव निवासी अविनाश (22) व रोहित (23) बाइक से तरकुलवा चौराहे पर जा रहे थे। शाम 5:45 बजे वे बालपुर चौराहे पर देवरिया-कसया मार्ग को पार कर पश्चिम से पूरब की ओर निकले, तभी उनकी बाइक एक टेंपो में पीछे से टक्कर मारते हुए सामने से आ रहे बालपुर गांव निवासी होमगार्ड के जवान रामकृष्ण सिंह (55) की बाइक में जाकर ठोकर मार दिए जिससे होमगार्ड जवान समेत तीनों लोग घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें