फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 28 साल पुराने मामले में तीन को जमानत

Mon, 19 Oct 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। ग्रामसभा की जमीन के राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी के 28 साल पुराने मामले में जिला जज की अदालत ने तीन आरोपियों की अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है। जिला जज धनेंद्र प्रताप सिंह ने रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गोरयाघाट निवासी विश्वनाथ मिश्र, उपेंद्र मिश्र और सूर्यभान मिश्र को सशर्त अग्रिम जमानत देने का आदेश दिया।
रामपुर कारखाना के तत्कालीन ग्राम प्रधान बिगन प्रसाद ने शिकायत की थी कि ग्रामसभा की गाटा संख्या 70, 71, 77, 78, 206 और 248 की भूमि पर गलत साक्ष्यों के आधार पर राजस्व अभिलेखों में निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज कराए गए थे।
विज्ञापन

तत्कालीन परगनाधिकारी ने 19 जनवरी 1996 को संबंधित नाम निरस्त कर ग्रामसभा का नाम दर्ज करने का आदेश दिया था। इस मामले में तीन नवंबर 1998 को सर्वदेव, बैजनाथ, विश्वनाथ और उपेंद्र पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि विश्वनाथ के पिता त्रिभुवन और उपेंद्र व सूर्यभान के पिता दीपनारायण की मृत्यु हो चुकी है। जमीन पर आरोपियों ने अपना नाम दर्ज नहीं कराया था।
विज्ञापन

उन्होंने तत्कालीन ग्राम प्रधान से चुनावी रंजिश के कारण झूठा फंसाने का आरोप लगाया। अभियोजन ने जमानत का विरोध किया। अदालत ने पाया कि संबंधित जमीन से त्रिभुवन और दीपनारायण के नाम हटाकर ग्रामसभा का नाम दर्ज हो चुका है। मामले की पुरानी अवधि को देखते हुए अग्रिम जमानत मंजूर की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें