देवरिया में कोरोना से तीन की मौत, 67 लोग मिले पॉजिटिव
देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं लोग काल के गाल में समा रहे हैं। शनिवार को तीन लोगों की जहां मौत हो गई वहीं 67 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जनपद में पॉजिटिव की संख्या 17910 हो गई है। एक्टिव केस 3014 पहुंच गया है। जबकि 14738 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 158 लोगों की मौत हो चुकी है। होम आइसोलेशन में 2799 लोग हैं। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित एमसीएच विंग एल 2 अस्पताल में 45 तथा तीन निजी अस्पताल में 25 लोगों का इलाज चल रहा है।
जनपद में कोविड-19 तेजी से पांव पसार रहा है। इसके नियंत्रण को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सर्तक है। इससे बचाव के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस सख्ती दिखा रही है और बिना मास्क लगाए लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन इसका असर कम ही दिख रहा है। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सैंपलिंग के साथ ही अन्य जांच बढ़ा दी गई है। लोगों से मॉस्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा 45 वर्ष के ऊपर के लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है।
2661 लोगों को लगा कोविड का टीका
देवरिया। जनपद के 41 केंद्रों पर शनिवार को कोविड टीकाकरण हुआ। लक्ष्य 6640 के सापेक्ष 3004 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इन केंद्रों पर 269 बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 753 लोगों, चार हेल्थ केयर वर्कर, 48 फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन की प्रथम तथा 1587 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। कुल उपलब्धि 42.37 प्रतिशत रही।