फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर आ रहे तीन लोगों की रास्ते में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी के निकट हादसे में मामा, भांजे की गई जान
विज्ञापन

बीमार होने के बाद बैदा के शख्स की बस्ती में हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
एकौना(देवरिया)। लॉकडाउन के चलते घर आ रहे मामा-भांजे समेत तीन की शुक्रवार को रास्ते में मौत हो गई। मामा, भांजे की मौत बाराबंकी के निकट सड़क हादसे में और तीसरे शख्स की बीमारी के चलते बस्ती में।
विज्ञापन

पचलड़ी गांव निवासी सुदामा शर्मा (42) अपने भांजे गोरखपुर जिले के झगहां थाना निवासी विपिन शर्मा (35) के साथ दिल्ली में एक फैक्ट्री में कार्य करते थे। लॉकडाउन में दिक्कत होने पर दोनों ट्रक से अन्य लोगों के साथ दिल्ली से घर को लौट रहे थे। बाराबंकी के निकट सुबह छह बजे सड़क ट्रक पलट गया। हादसे में सुदामा शर्मा और भांजे विपिन की मौत हो गई। मौत की खबर पचलड़ी गांव में आते ही कोहराम मच गया। सुदामा की शादी नहींहुई थी। वहीं बैदा गांव के शोहरत अली (50) निजी साधन से मुंबई से घर को लौट रहे थे। साथ में ड्राईवर के अलावा परिवार के दो सदस्य भी थे। परिजनों के अनुसार बस्ती जिले के निकट अचानक उनकी तबियत खराब होने से मौत हो गई। वह शव लेकर सीधे गांव को पहुंचे। घर वालों ने बिना प्रशासन को सूचना दिए शव को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें