फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन बसें सीज कीं, एक लाख का जुर्माना लगाया

Tue, 26 May 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बिना परमिट संचालित बसों के खिलाफ यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। इसमें तीन बसें सीज गईं। एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जिले में बिना परमिट संचालित अवैध बसों एवं परमिट नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
र सोमवार को यातायात पुलिस व परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर बसों की सघन जांच की गई। जांच में परमिट नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर तीन बसों को सीज किया गया, जबकि लगभग एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया।
एआरटीओ आशुतोष शुक्ला ने बताया कि डग्गामार एवं अवैध रूप से संचालित बसों पर परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की सतर्क नजर बनी हुई है। उधर, बिना परमिट के दाैड़ रहीं बसों पर कार्रवाई से निजी बस मालिकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें