बरहज। कपरवार-बरहज रामजानकी मार्ग पर मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार कर महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। कपरवार-बरहज रामजानकी मार्ग पर पलियां निवासी पवन पुत्र विजय, राका पुत्र नगीना और सलेमपुर के हरखपुर गांव निवासी किशन पुत्र घूरा बाइक से किसी काम से कपरवार आये हुए थे। देर रात सभी वापस पलियां जा रहे थे। लोगों के अनुसार गांव के निकट पहुंचे थे, इसी बीच अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसा देख आसपास के लोग जुट गये। लोग जब तक कुछ करते, चालक वाहन लेकर फरार हो गया।