तरकुलवा। पुलिस की दो टीमों ने ईंट भट्ठों पर छापा मारकर 30 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके पर पांंच क्विंटल लहन भी बरामद किया। आरोपियों पर आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई है।
एसओ मृत्युंजय राय और एसआई संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस टीमों ने सकतुआ खुर्द और फरेंदहा के ईंट भट्ठों पर छापा मारा। 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सुकरात उरांव निवासी कुर्गी थाना पूसो जिला गुमला झारखंड, देवानंदन उरांव निवासी साकिन खेरा थाना पूसो जिला गुमला झारखंड व सिकंदर उरांव निवासी साकिन लक्ष्मीपुर थाना वाल्मीकि नगर जिला पश्चिम चंपारण बिहार के रूप में हुई। संवाद