फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया से साल्व पेपर भेजने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए डीएम ,एसपी और डीआईओएस। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
सोशल मीडिया से साल्व पेपर भेजने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। सोशल मीडिया से झांसी जिले में साल्व पेपर भेजने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्य में लिप्त एक इंटर कॉलेज के शिक्षक की तलाश की जा रही है। पकड़े गए लोगों के पास से उत्तर पुस्तिकाएं भी मिली हैं। तीनों को झांसी जिले की एसओजी अपने साथ लेकर गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में डीएम अमित किशोर और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी हुई कि कुछ लोग सोशल मीडिया से साल्व पेपर झांसी भेज रहे हैं। वहां के प्रेमनगर थाने में इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया। वहां से एसओजी टीम देवरिया आई। जिले की एसओजी और लार एसओ विनय कुमार सिंह की टीम ने उनके साथ दबिश देकर तीन लोगों को पकड़ा। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम क्रमश: रोजा खातून, शाली खातून और शाकिब अली बताया। तीनों बिहार के सिवान जिले के गुठनी थानाक्षेत्र के डड़ैला गांव के रहने वाले हैं। मीर अली हसन इंटर कॉलेज अकटही बाजार, बनकटा का एक शिक्षक इसका सरगना है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। एसओजी झांसी तीनों को अपने साथ लेकर गई। उनके पास मिले 10 सादे उत्तर पुस्तिकाओं के बारे में भी जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि आरोपी शिक्षक के पकड़े जाने पर मामले में और तमाम तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें