फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन आरोपियों को गैर इरादतन हत्या के आरोप में भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में वृद्धा शैबुन की पिटाई से हुई मौत का मामला
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुंडेरा खुर्द गांव में पिटाई से घायल शैबुन नेशा की मौत के मामले तीन आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया है, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़े में संक्रमण होने से मौत की बात कही गई थी, लेकिन पुलिस ने घटना के समय दर्ज केस के तहत ही तीनों को जेल भेजा है। अन्य दो की भी पुलिस तलाश कर रही है। उधर, शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अभी भी गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि सलमा, पतरु उर्फ अख्तर अली और समीर को बरवां उपाध्याय के नर्सरी चौराहा से शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि फरार चल रहे दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें