फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन का बना रहे थे दबाव

Sat, 05 Aug 2023 02:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

छात्रा क्षेत्र के एक विद्यालय में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसपर एक माह से धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। छात्रा बृहस्पतिवार सुबह विद्यालय जा रही थी। गांव के बाहर रास्ते में नहर पुलिया के पास पहले से मौजूद तीन युवकों ने उसे रोक लिया। तीनों उसे पकड़ कर गन्ने के खेत में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान वजीर, फिरोज और नूरे नजर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा क्षेत्र के एक विद्यालय में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसपर एक माह से धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। छात्रा बृहस्पतिवार सुबह विद्यालय जा रही थी। गांव के बाहर रास्ते में नहर पुलिया के पास पहले से मौजूद तीन युवकों ने उसे रोक लिया।

इसे भी पढ़ें: अब इलेक्ट्रिक बसों की बैटरी नहीं होगी डिस्चार्ज, कोनी में भी हो जाएंगी चार्ज
विज्ञापन


तीनों उसे पकड़ कर गन्ने के खेत में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी उसका वीडियो बनाकर वायरल कर देने और जानमाल की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित छात्रा ने घर पहुंचकर मां से आपबीती बताई। पीड़िता की मां ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने छापा मारकर तीनों आरोपियों वजीर, फिरोज और नूरे नजर को बृहस्पतिवार की देर रात में गिरफ्तार कर लिया। उन्हें शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें